ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिस डॉक्टर के अस्पताल में अवैध रूप से बच्चों की डिलीवरी करवाती थी सीमा, उस डॉक्टर पर एफआईआर की तैयारी |

भोपाल : 1/11/2023 :  बच्चों को बेचने का व्यापार करने वाले गिरोह की सरगना शक्ति देवी उर्फ सीमा जिस डॉक्टर के अस्पताल में अवैध तरीके से बच्चों की डिलीवरी करवाती थी, उस डॉक्टर पर भी अब एफआईआर होगी | इस मामले में पुलिस को पता चला है कि उस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है | पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | खुद को डॉक्टर बताने वाली सीमा को पुलिस मानव तस्करी से अलग मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार करेगी | सीमा और अर्चना पुलिस के पास 5 नवंबर तक रिमांड पर हैं, पूछताछ कर रही पुलिस ने दोनों का आमना-सामना करवाया तो बयान काफी विरोधाभासी मिले हैं | पूछताछ के दौरान सीमा ने बताया कि अकीरो उसकी बेटी है | लेकिन पुलिस को ये बात हजम नहीं हो रही है | पुलिस अब अकीरो का डीएनए टेस्ट करवाएगी इसके लिए अदलत से अनुमति लेना है | कर्फ़्यू वाली माता मंदिर से जिन दो बच्चियों का अपहरण किया था उनमें से 8 साल की काजल के भी बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं | इस गिरोह के सदस्यों की अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस दूसरे प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com