ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मजदूरी कर रही थी मां, दो माह की बेटी को घर के बाहरी बरामदे में सुला दिया बच्ची को कुचलते हुए गुज़रा ऑटो |

गुना :1/11/2023 :  मंगलवार शाम को शहर के बांसखेड़ी इलाक़े में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | एक मां ने अपनी दो महीने की बेटी को उसकी नींद खराब न होने के कारण दूसरे घर के बाहरी बरामदे में सुला दिया था उसे क्या पता था कि उसकी मासूम बच्ची कभी उठेगी ही नहीं | दरअसल, विदिशा के लटेरी में रहने वाली रबीना गौड़ यहां सीवर लाइन खुदाई का काम कर रही थी | दूध पिलाकर उसने बच्ची को छांव में एक घर के बाहरी बरामदे में सुला दिया था | तभी वहाँ एक ऑटो सामान लेकर आया और बच्ची के ऊपर से गुज़र गया यहां शोर इतना था कि बच्ची की आवाज़ भी किसी को सुनाई नहीं आई | कुछ समय बाद उसकी मां बच्ची को लेने पहुंची तो देखा कि बच्ची की मौत हो चुकी है | ऑटो चालक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी है पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com