ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राहुल लोधी, सुरेंद्र पटवा और अजय सिंह के चुनाव लड़ने का रास्ता हुआ साफ |

भोपाल : 02/11/2023 : हाईकोर्ट जबलपुर ने एक साल पहले खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी, की विधानसभा सदस्यता शून्य घोषित करने का फ़ैसला सुनाया था | लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी, और विधानसभा सदस्यता बच गई थी |  इस मामले में कांग्रेस ने आपत्ति लगाई थी | भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नामांकन फॉर्म के खिलाफ लगाई गई आपत्तियां रद्द कर दी गई हैं | आपत्तियां रद्द होने के बाद तीनों नेताओं का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है | अजय सिंह के मामले में रिटर्निंग अफसर शैलेष दिववेदी ने कहा कि नामांकन पत्र को सिर्फ ऐसी गलती के लिए रद्द नहीं किया जा सकता जो सारवान न हो | पटवा पर लगी आपत्तियां भी रद्द हो गईं | राहुल लोधी पर भी लगी आपत्ति रद्द हो गई | रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार सेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि उम्मीदवार भविष्यवर्ती विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए अयोग्य रहेगा |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com