ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वीआईपी रोड पर दो बाइक के आपस में टकराने से हुई मैनिट के सिक्योरिटी गार्ड की मृत्यु |

भोपाल : 02/11/2023 : बैरागढ़ में रहने वाला 28 वर्षीय नितिन चौधरी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता था | वह मैनिट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था | मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि उसकी ड्यूटी दूसरी शिफ्ट में है | वह मैनिट से वापस घर जा रहा था | मंगलवार सुबह 6 बजे वीआईपी रोड पर घर जाते समय उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई | इस हादसे में दोनों बाइक  सवार बुरी तरह घायल हो गए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया | सिक्योरिटी गार्ड नितिन की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है | बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है | इधर, नजीराबाद थाना क्षेत्र में भुजकला निवासी 60 साल के बुजुर्ग धुरीलाल अहिरवार अपने साथी परसराम गौर के साथ मंदिर जा रहे थे | रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी | हादसे में धुरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल साथी का इलाज चल रहा है |   पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com