ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दहेज के लिए हत्या करने वाले पति व सास ससुर को हुई दस साल की सजा |

भोपाल : 02/11/2023 : प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी लालघाटी निवासी माया बाई का विवाह 2015 में खंडवा निवासी गोलू खेरदे से हुआ था | विवाह के कुछ समय बाद से ही पति गोलू सास देवकी बाई और ससुर सीताराम माया बाई से गाड़ी और दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे | माया को मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करने लगे थे | ससुराल वालों से परेशान माया बाई की 3 दिसंबर 2017 को छत से गिरने से मौत हो गई थी | माया के माता पिता और भाई ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले काफी वक़्त से उसे दहेज के लिए परेशान कर  रहे थे | पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था | बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए माया के पति सास और ससुर को 10-10 साल का कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com