ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मासूमों का सौदागर सीमा का साथी डॉक्टर अशोक कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास चला रहा था अस्पताल, जहां सीमा करती थी अवैध डिलीवरी |

भोपाल : 02/11/2023 : बच्चों को चुराकर उन्हें दूसरे देशों में बेचने वाले चोर गिरोह की सरगना कुमारी शक्ति देवी उर्फ सीमा मात्र 12वीं तक पढ़ी है | उसका साथ देने वाला डॉक्टर अशोक कुमार भी 12वीं पास है | जिस अस्पताल में सीमा अवैध रूप से अविवाहित युवतियों की डिलीवरी करती थी अशोक उस अस्पताल का संचालन करता था | जबकि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था, लेकिन अशोक का कहना है कि उसने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे डॉक्टर के नाम से करवा रखा है | उसके अस्पताल का नाम बांके बिहारी है | उसके कब्जे से जो एंजल नाम की बच्ची बरामद हुई है उसका जन्म इसी अस्पताल में हुआ था बच्ची की मां उसे छोड़कर भाग गई थी तब अशोक ने एंजल को सीमा के सुपुर्द कर दिया था गौरतलब है कि 21 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे कन्या भोज के बहाने दो सगी बहनों काजल और दीपावली को अगवा करने वाली अर्चना सैनी 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है | अर्चना सैनी, उसका लिव इन पार्टनर निशांत, बेटा सूरज, बेटी अक्षरा और सूरज की गर्लफ्रेंड मुस्कान बानो को पुलिस ने कोलार के इंग्लिश विला मकान से गिरफ्तार किया था | दो दिन बाद पुलिस ने बच्चियों को आरोपियों के चंगुल से आज़ाद करवाया था | गैंग की सरगना कुमारी शक्ति देवी उर्फ सीमा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था | इस काम में सीमा का साथ देने वाले पलवल हरियाणा निवासी, डॉक्टर अशोक कुमार को भी पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com