ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एमएलबी कॉलेज के प्राचार्य पर महिला स्पोर्ट्स ऑफिसर ने लगाए प्रताड़ना के आरोप |

भोपाल : 03/11/2023 : एमएलबी गर्ल्स पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के प्रभारी डॉ. मुकेश दीक्षित पर कॉलेज की ही महिला स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. ग्रेस एस सिंह ने प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य दीक्षित अभद्र व्यवहार करते हैं, उन्हें गोंड आदिवासी कहकर बुलाते हैं | जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हैं | उनकी छवि कॉलेज में धूमिल की है, वो जो भी काम करती हैं उन कामों को जानबूझकर लेट करते हैं | ताकि उनकी इमेज कॉलेज में खराब हो सके | कॉलेज में चल रहे इंटर कॉलेज महिला शतरंज टूर्नामेंट के समय अध्ययन मंडल की बैठक का पत्र लेने के लिए दबाव बनाया गया | डॉ. ग्रेस ने बताया कि प्राचार्य द्वारा उनकी अनुमति के बिना अन्य कर्मचारियों के माध्यम से उनके फोटो खिंचवाए गए | इस तरह मुझे मानसिक रूप से परेशान करते हैं | इसलिए उनका मोबाइल जब्त कर कार्रवाई करने की मांग की है | उन्होने बताया कि प्राचार्य की शिकायत उच्च शिक्षा विभाग में भी की गई है | कॉलेज की छात्राओं ने भी प्राचार्य की शिकायत विभागीय प्रमुख सचिव से की है | छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य स्पोर्ट्स की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं | वे जब से प्रभारी प्राचार्य बने हैं वे स्पोर्ट्स ऑफिसर को परेशान कर रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com