ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डेंगू के 70 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 12 दर्ज |

भोपाल : 03/11/2023 : ( नुजहत सुल्तान )  अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है बारिश का देर से होना और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डेंगू अधिक फैल रहा है | रोजाना अस्पतालों में डेंगू के 5 से 6 मरीज पहुँच रहे हैं | डॉक्टरों का मानना है कि आने वाले दिनों में डेंगू के मरीजों में कमी आ सकती है | लेकिन अभी निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है | शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में 70 से अधिक मरीज भर्ती हैं, लेकिन जिला मलेरिया दफ्तर के सरकारी रिकॉर्ड में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सिर्फ 12 दर्ज है | हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उसमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं जिनको प्लेटलेट्स की कमी के चलते भर्ती किया गया है | चार से पांच दिन चले इलाज के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है | कई मरीज तीन से चार दिन में ठीक होकर घर जा रहे हैं | जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि मरीजों की संख्या सरकारी रिकॉर्ड में इसलिए कम है क्योंकि, उन्हीं को डेंगू मरीज माना जाता है जिनका एलाइजा टेस्ट में डेंगू पॉज़िटिव आया हो | कई अस्पतालों में महज रैपिड कार्ड के आधार पर डेंगू पॉज़िटिव मन लिया जाता है, और उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाता है | इस कारण अब सभी अस्पतालों को हिदायत दी जा रही है कि अस्पतालों में आने वाले डेंगू मरीजों का एलाइजा टेस्ट ज़रूर कराएं और डेंगू पॉज़िटिव पाए जाने पर उनकी जानकारी मलेरिया कार्यालय को ज़रूर दें |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com