ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
प्याज़ के बाद अब चना दाल के भाव बढ़े, पहुंची 90 रु. किलो काउंटर के ज़रिए मिल रही 60 रु. किलो |

 भोपाल : 03/11/2023 : शहर में कभी टमाटर तो कभी प्याज़ बाप के मोल हुई, जैसे तैसे इनके भाव में मंदी आई तो अब चना दाल के भाव बाज़ारों में बढ़ गए हैं | चना दाल 90 रु. किलो तक पहुँच गई है | लेकिन केंद्र सरकार ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए जनता को राहत देने के लिए भोपाल में जगह जगह और पूरे प्रदेश में 20 जिलों में वैन के ज़रिए 60 रु. किलो चना दाल की बेचना शुरू किया | इसके लिए जगह-जगह काउंटर लगाए जा रहे हैं | एक व्यक्ति को एक बार में पांच किलो दाल दी जा रही है | यह काम भारत सरकार का उपक्रम नेफेड कर रहा है | नेफेड के अफसरों ने बताया कि मप्र के लिए 7 से 8 लाख टन चना दाल स्टॉक में है | भोपाल में अब तक 50 टन दाल बिक चुकी है | नेफेड इसी तरह 25 रु. किलो पर प्याज़ के काउंटर लगाकर भी जनता को राहत देगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com