ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा जिसे रेवड़ियां कह रही है, उसे हम कल्याणकारी योजना कहते हैं |

भोपाल : 04/11/2023 :( नुजहत सुल्तान ) अलग-अलग संभागों से आए पाठकों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से सवाल पूछे तो सुरजेवाला ने उन सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया | पाठकों ने उनसे सवाल किया था कि, राजनीतिक पार्टियां मुफ्त की रेवड़ियां बांट रही हैं, हमारे टैक्स के पैसे पर आपका एजेंडा क्यों ? सुरजेवाला ने कहा कि ‘मुफ्त की रेवड़ी’ शब्द भाजपा ने ईजाद किया है हमारी भाषा में तो ये कल्याण कारी योजना के नाम से जाना जाता है | हमने कर्नाटक में भाग्यलक्ष्मी योजना शुरू की थी | परिवार की महिला मुखिया को दो हज़ार रु. दे रहे हैं | यह महंगाई में उनके लिए राहत का सबब है | यह पैसा स्थानीय अर्थव्यवस्था में खर्च होगा | भाजपा जिसे रेवड़ियां कहती है, उसे हम कल्याणकारी योजना कहते हैं | और जब भाजपा इसका विरोध कर रही है तो मप्र में चुनाव से एक महिना पहले 15 हज़ार करोड़ रु. का कर्ज लेकर लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू क्यों की | दूसरा सवाल यह था कि मप्र में सरकार आती है तो पिछड़े वर्ग की क्या हिस्सेदारी होगी ? सुरजेवाला ने कहा कि जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय का बड़ा आधार है | यह उन वर्गों को उनका अधिकार देने की कवायद है, जिन्हें पूरा अधिकार नहीं मिल पाया | हम सत्ता में थे तो जातिगत जनगणना करवाई | 9 साल से मोदी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं, क्योंकि  सबको पता चल जाएगा कि किस प्रदेश में किस जाती के कितने लोग हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com