ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सड़कों पर पसरी धूल के कारण एक्यूआई 200 तक पहुंचा, वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को पहुँच रही हानि |

भोपाल : 04/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )   शहर की सड़कों पर जमा धूल बन रही लोगों के लिए परेशानी का सबब धूल के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है | जो बुजुर्गों और बच्चों के लिए नुकसान देह साबित हो रहा है | हवा में प्रदूषण का स्तर धूल, गाड़ियों का धुआं, अन्य तरह के धुएं सहित प्रदूषण करने वाले कारणों से बढ़ता है | शहर में पिछले 72 घंटों से हवा में वायु प्रदूषण खराब स्तर पर है, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 के पर पहुँच गया है | जबकि एक्यूआई 0-50 के बीच होने का मतलब हवा शुद्ध है, और 51-100 के बीच होने पर क्वालिटी संतोषजनक मानी जाती है | शहर में एक्यूआई 18 दिन पहले तक 90 से नीचे था | लेकिन अब यह 200 तक पहुँच गया है | इस कारण रात 8 बजे से रात 12 बजे तक और सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है | एक्यूआई का बढ़ता स्तर बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है | दरअसल ठंड होने के कारण प्रदूषण कण वातावरण में अधिक ऊंचाई तक नहीं जा पाते | सबसे अधिक खराब हालात पर्यावास भवन के आसपास के एरिए के हैं | यहां वाहनों की अधिक संख्या के कारण भी वायु प्रदूषण अधिक फैल रहा है | इससे बचाव के लिए नगर-निगम ने तीन वॉटर फॉगर मशीनों को चलाने के लिए रूट तय किए हैं | वॉटर फॉगर से नमी पैदा कर हवा में उड़ने वाले धूल के कणों को जमीन पर उतारा जाएगा | और स्ट्रीट स्वीपर मशीन से सड़कों से धूल हटाई जाएगी |  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com