ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुराने विवाद को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला |

भोपाल : 04/11/2023 : बंजारा बस्ती सूरज नगर निवासी 19 वर्षीय मिथुन चावला प्राइवेट काम करता है | मिथुन 2 नवंबर की रात 11: 30 बजे अपने दोस्त प्रदीप माझी के साथ घर पर ही था | तभी प्रदीप के दोस्त गोरा गाँव निवासी कुनाल जाधव ने फोन करके बताया कि घर पर नरेंद्र अपने साथियों को लेकर आया है | और गाली ग्लौच कर रहा है बाइक भी तोड़ फोड़ दी हैं | प्रदीप मिथुन के साथ गोरा गाँव कुणाल के घर जा रहे थे | रास्ते में सूरज नगर ध्रुपद मार्ग पर नरेंद्र अनिकेत और एक अन्य साथी ने प्रदीप और मिथुन को रोक लिया | पुराने विवाद के कारण नरेंद्र ने गाली-ग्लौच शुरू कर दी | मिथुन ने गाली देने से मना किया तो नरेंद्र अनिकेत व उसके साथी ने मिथुन के साथ मारपीट शुरू कर दी | और मिथुन पर चाकू से वार कर दिया | हमले से बचने के लिए मिथुन ने हाथ आगे किया तो चाकू दाएं हाथ में लगा | दोनों वहां से जान बचाकर भागे | घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com