ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष : पुराने विवाद में समझौता करने हुए थे इकट्ठा, पप्पू चटका व उसके साथियों ने जुबेर मौलाना के गुर्गों पर किया चाकू से वार |

भोपाल : 06/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शनिवार की रात बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया है, बदमाशों में जमकर बहसबाजी और कहा सुनी हुई और बाद में फायरिंग भी हुई और चाकू भी चले | करोंद, निशातपुरा निवासी मोहम्मद शाहिद राजा जेल में बंद शातिर बदमाश जुबेर मौलाना का गुर्गा है | शाहिद का एक युवती को लेकर शरुख उर्फ डेविल से पुरानी रंजिश है | शनिवार को शाहिद अपने साथी करीम बख्श कॉलोनी, विदिशा रोड निवासी शाहरुख खान के साथ इसी विवाद में समझौते की बात करने रोशनपुरा के बदमाश शाहरुख उर्फ डेविल से मिलने अपने सात-आठ साथियों के साथ गया था | पीतल मंदिर के पास शाहरुख उर्फ डेविल के साथ कुख्यात बदमाश पप्पू चटका, विक्की उर्फ वाहिद और उसके अन्य साथी मौजूद थे | दोनों गुटों में पहले बातचीत हुई इसके बाद बहस शुरू हो गई | इस बीच शाहिद के गुर्गों को भगाने के लिए पप्पू चटका ने गोलियां चलाई | लेकिन पप्पू चटका और उसके साथियों ने जुबेर मौलाना के साथी शाहिद और शाहरुख को दबोच कर उन पर चाकू से अनगिनत वार कर दिए | दोनों को कार से कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके | घायल बदमाशों को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है | पुलिस ने शाहिद की शिकायत पर विक्की उर्फ वाहिद, पप्पू चटका और शाहरुख उर्फ डेविल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com