ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर-निगम की लापरवाही के चलते कचरे के ढेर में आग लग जाने से कुत्ता जलकर हुआ खाक |

भोपाल : 06/11/2023 :  न्यू जेल रोड स्थित रत्न कॉलोनी इलाक़े में एक मैदान में कचरे का ढेर लगा ही रहता है, कई मर्तबा तो नगर-निगम की कचरा गाड़ियां यहां कचरा फेंककर चली जाती हैं | पास ही कचरे की गाड़ियां भी खड़ी होती हैं | यहां कचरे में आग लग जाने से कुत्ता जलता हुआ दिखाई देने पर यहां से गुजरने वाले लोगों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया | रहवासियों का सवाल इस बात को लेकर है कि आखिर कुत्ता कचरे में जला कैसे ? क्या इसे ज़िंदा ही कचरे के ढेर में फेंका गया ? या उसका शव कचरे में डाला गया ? अगर कुत्ते का शव कचरे में पड़ा था तो कचरे में आग किसने और क्यों लगाई ? कुत्ते का शव कचरे में जलता देख वहाँ से गुज़र रहे अभिषेक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | इस घटना के बाद नगर-निगम का अमला सतर्क हुआ और मैदान की साफ सफाई भी करा दी गई | इस संबंध में अभिषेक का कहना है कि साफ-सफाई अपनी जगह है लेकिन कुत्ते को ज़िंदा या उसके शव को इस तरह कचरे के ढेर में जलाना क्रूरता है  ऐसी क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए |     

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com