ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सपा उम्मीदवार महेश सहारे ने ली कांग्रेस की सदस्यता, अखिलेश बोले सपा महिलाओं को 3000 समाजवादी पेंशन देगी |

भोपाल : 06/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  सपा के दो उम्मीदवार रवि सेन जैन और राजेश शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए ,दो उम्मीदवारों के भाजपा में जाने के बाद अब तीसरे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है | शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिती में बालाघाट जिले की कटंगी से सपा उम्मीदवार महेश सहारे ने कांग्रेस की सदस्यता ली | सहारे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी हो जाएगी | इसके पहले भिंड से सपा प्रत्याशी रवि सेन जैन भाजपा में शामिल हो गए थे | जैन मूल रूप से भाजपा में ही थे, लेकिन टिकट कटने पर वे सपा में शामिल हो गए थे | सपा ने टिकट दे दिया था | लेकिन बाद में जैन का मन बदल गया और वे भाजपा में लौट गए | वहीं बिजावर अकेली ऐसी सीट है, जहां से सपा ने पिछला चुनाव जीता था | सपा विधायक राजेश शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए और अब वे वहाँ से भाजपा उम्मीदवार हैं | शुक्ला को टिकट मिलने पर भाजपा से नाराज़ रेखा यादव सपा में शामिल हो गईं, सपा ने उन्हें टिकट दे दिया | लेकिन रेखा ने नाम वापस ले लिया और वे भाजपा में वापस लौट आईं | अखिलेश यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी से अच्छी उनकी पार्टी की योजना आएगी | सपा महिलाओं को 3000 रु. समाजवादी पेंशन देगी | और जातीय जनगणना भी कराएंगे | साथ ही ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण भी देंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com