ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
करोड़ों रुपए का फर्जी बिल घोटाला करने वाले ईई सहित चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में |

ग्वालियर : 06/11/2023 :  फर्जी बिल घोटाला मामले में क्राइम ब्रांच ने ईई के अलावा उसके साथ मिलकर 18 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले तीन और  आरोपियों को गिरफ्तार किया है | ये फर्जी बिल घोटाला चर्चा में बना हुआ है | इनमे पीएचई के कार्यपालन यंत्री संजय सोलंकी रिटायर हो चुके और यंत्री रामनरेश करहिया, बाबू अशोक कचौरिया और खुद को ठेकेदार कहने वाले राहुल वर्मा भी शामिल है | वर्मा के बैंक खाते में घोटाले के 5 करोड़ रुपए जमा हुए थे | घोटाले के वक़्त पीएचई के खंड एक में पदस्थ रहे संजय सोलंकी वर्तमान में नगर निगम के डेपुटेशन के पद पर है | क्राइम ब्रांच ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि घोटाले की 5 करोड़ रुपए की राशि राहुल वर्मा के खाते में ट्रांसफर हुई थी | राहुल वर्मा पीएचई सहित कई विभागों में गाड़ी लगवाने का काम करता है | क्राइम ब्रांच वाले राहुल वर्मा के बारे में बारीकी से छानबीन कर रही हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ निरंतर चल रही है | क्राइम ब्रांच वालों का कहना है कि इस फर्जी घोटाले में कई लोग और भी शामिल हैं जिनके चौकाने वाले नाम भी सामने आ सकते है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com