ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चा चोर गिरोह की सरगना सीमा सहित मानव तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा |

भोपाल : 06/11/2023 : बच्चे चुराकर उन्हें दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड खुद को डॉक्टर बताने वाली 12वीं पास शक्ति देवी उर्फ सीमा जो कि उसके साथी डॉक्टर 12वीं पास अशोक कुमार द्वारा संचालित अस्पताल में अवैध डिलिवरी करवाती थी | और बच्चों की तस्करी करती थी | कुछ दिन पहले ही इसी गिरोह की दूसरी महिला आरोपी अर्चना सैनी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर कर्फ़्यू वाली माता मंदिर से दो बच्चियों को अगवा किया था | लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरे दिन ही उनके चंगुल से आज़ाद करा लिया था | और पुलिस ने उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था | रविवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया | कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है | शुक्रवार को एसआईटी आरोपी अशोक कुमार और सीमा को लेकर दिल्ली रवाना हुई थी | दिल्ली में टीम ने अशोक के अस्पताल और सीमा के नर्सिंग होम से दस्तावेज़, रजिस्टर जब्त किए हैं | इन रजिस्टर में अस्पताल में भर्ती हुए लोगों और डिलिवरी का आंकड़ा है | पुलिस ने वहां से भी उसका रिकॉर्ड लिया है, जहां सीमा ने दाई के रूप में काम किया था | तीनों आरोपी अशोक कुमार, सीमा और अर्चना जिन मकानों में किराए से रहे हैं, उनके मकान मालिकों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है |       

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com