ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जुबेर मौलाना के गुर्गों पर हमला करने वाले फरार बदमाश पप्पू चटका को जिला बदर के आदेश |

भोपाल : 07/11/2023 :( नुजहत सुल्तान ) शनिवार की रात  बाणगंगा चौराहे पर जुबेर मौलाना के दो साथी शाहिद और शाहरुख पर बदमाश पप्पू चटका ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था | हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे | अरेरा हिल्स पुलिस ने शाहिद की शिकायत पर विक्की उर्फ वाहिद, पप्पू चटका, शाहरुख उर्फ डेविल एवं अन्य बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है | सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है | बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने 30 हज़ार रु. का इनाम भी घोषित किया है | वहीं फरार आरोपी पप्पू चटका को गिरफ्तार करने से पहले ही उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी कर दिया है | पप्पू चटका और उसके साथियों के अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी जल्द शुरू कर दी जाएगी | आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अरेरा हिल्स थाना और क्राइम ब्रांच की पाँच से अधिक टीमें सक्रिय हैं | इसके अलावा भी शहर के नौ और बदमाशों को जिला बदर किया गया है | विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से भी शहर के आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए गए हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com