ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सोम ग्रुप्स ऑफ कंपनीज़ के भोपाल सहित 50 ठिकानों पर आयकार विभाग की रेड |

भोपाल : 08/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  सोम ग्रुप्स की देशभर में पाँच डिस्टलरीज़ हैं, ये ग्रुप शराब दुकानों का भी संचालन करता है | | भोपाल सहित कंपनी की प्रदेश में 200 से अधिक दुकानें हैं | 20 हज़ार करोड़ से अधिक वैल्यू वाली कंपनी का कारोबार मप्र के अलावा जम्मू कश्मीर, केरल, पंजाब, हरियाणा सहित 23 राज्यों में फैला है | कंपनी की शराब करीब 24 देशों में भेजी जाती है | कंपनी ने महज 4 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में देशी शराब की सप्लाई का काम हासिल किया था | इस कंपनी पर 2000 और 2020 में टैक्स चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग और ईडी नज़र रखे हुए थे | कंपनी पर आरोप थे कि कोरोना के दौरान कंपनी ने जो 88 करोड़ का सेनेटाइजर तैयार किया था,  इसकी बिक्री में 33 करोड़ की टैक्स चोरी की गई थी | मामले में जेके अरोरा और उनके भाई एके अरोरा को जेल भी हुई थी | आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमार कार्रवाई करते हुए सोम ग्रुप्स कंपनी के भोपाल सहित 50 ठिकानों पर दबिश दी, सुबह 4 बजे के समय विभाग की टीम ने भोपाल से 25 किमी दूर स्थित रायसेन जिले के सेहतगंज और रोजराचक गांव स्थित कंपनी की फ़ैक्ट्रियों पर दबिश दी | दूसरी टीमों ने करीब 6 बजे शाहपुरा स्थित कंपनी के कार्यालय और एमपी नगर ज़ोन – 2 के कॉर्पोरेट ऑफिस पर छापा मारा | आयकर विभाग की टीम में 500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे | गौरतलब है कि चुनाव से पहले कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ा दिया था, टीम ने भारी मात्रा में दस्तावेज़ जब्त किए हैं | इन दस्तावेज़ों में गड़बड़ी कर करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका भी जताई जा रही है | कंपनी के विदेशों में होने वाले कारोबार पर भी ईडी की नज़र है, इससे होने वाली आय में भी हेरफेर की बात सामने आई है | इसके चलते ईडी के अफसर भी इस पूरे मामले पर नज़र रखे हुए हैं | इस मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com