ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशील एरिया और बूथ में पैरामिलिट्री की 17 कंपनियां होंगी तैनात |

भोपाल : 08/11/2023 : 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भोपाल में स्थानीय पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री की 17 कंपनियां तैनात रहेंगी | मतदान केंद्रों पर 700 से अधिक सिपाही और 600 से अधिक होमगार्ड सैनिक तैनात रहेंगे | सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 200 के करीब सेक्टर मोबाइल राउंड पर रहेंगी | पैरामिलिट्री की 17 कंपनियां संवेदनशील एरिया और बूथ में तैनात होंगी, केंद्र से ये फोर्स दीपावली के बाद भेजी जाएगी | इसके अलावा भी सभी पोलिंग बूथ के लिए 2000 से अधिक एसपीओ बनाए जाएंगे | भोपाल में मतदान के दौरान 1000 अधिकारी और 3000 से अधिक सिपाही और हवलदार तैनात होंगे | शहर के 20 आउटर को सील किया जाएगा | अभी यहां 24 घंटे पुलिस की चैकिंग चल रही है, यहां से गुजरने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है | मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस द्वारा फरार गुंडे बदमाशों की धर पकड़ की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com