ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा |

इंदौर : 08/11/2023 : सोमवार को लक्ष्मी नगर कांकड़ सिरपुर में एक धार्मिक स्थल पर वहीं के रहवासी 35 वर्षीय हरीश पिता धर्मचंद प्रजापत ने तोड़ फोड़ करना शुरू कर दी थी, जब उसे तोड़ फोड़ करने से रोका गया तो उसने कहा कि यह जगह मेरी है | और मुझे चाहिए मना करने के बावजूद भी वह निरंतर तोड़फोड़ मचाने में लगा था | वहाँ रहने वाले अखिलेश पिता रूपसिंह पाटीदार ने उन्हें मना किया तो वह उन्हें गालियां देने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया | विरोध करने पर उसने अखिलेश को जान से खत्म करने की धमकी भी दी | अखिलेश ने आरोपी हरीश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई | पुलिस ने अखिलेश की शिकायत पर धर्म स्थल पर तोड़फोड़ और युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले ने हरीश को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com