ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सोम ग्रुप्स घोटाला : कंपनी के अफसरों के घरों से करोड़ों रु. नगद और ज्वेलरी मिली कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने चपरासी, गार्ड, प्लंबर के नाम से किया करोड़ों का निवेश |

भोपाल : 09/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  मध्य भारत की सबसे बड़ी शराब कंपनी सोम ग्रुप्स ऑफ कंपनीज़ पर आयकर विभाग द्वारा मंगलवार को छापेमार कार्रवाई की गई थी | टीम ने कंपनी के 50 ठिकानों पर दबिश देकर टैक्स चोरी सहित अन्य अनियमितताओं के दस्तावेज़ जब्त किए हैं | आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही, जांच टीम को भोपाल स्थित ऑफिस और कंपनी के आला अफसरों के घरों से करोड़ों रु. नगद और ज्वेलरी मिली है | यहाँ मिले दस्तावेज़ों से खुलासा हुआ है कि कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने चपरासी, गार्ड, प्लंबर सहित अन्य कर्मियों के नाम से शेयर मार्केट में करोड़ों का निवेश कर रखा है | इसके अलावा भी दूसरी कंपनियों में भारी भरकम निवेश की जानकारी प्राप्त हुई है | आईटी टीम को कंपनी के 6 बैंक लॉकर मिले हैं, इन्हें जल्द खोला जाएगा | छापों के दौरान सोम कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा कई शेल कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी की जानकारी भी मिली है |  सोम कंपनी की प्रदेश में 200 से अधिक शराब दुकानें हैं, यहां से नगदी इन कार्यालयों तक आती है | केरवा डेम स्थित वात्सल्य बंगले से ज्वेलरी और नगदी और 18 से अधिक लग्ज़री कारें बरामद हुई हैं | आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जब्त नगदी और प्रॉपर्टी का आकलन किया जा सकेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com