ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खाद्द विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान गैस एजेंसी के तीन ऑटो को रोका तो डिलीवरी के लिए जा रहे सिलेंडरों में तीन-तीन किलो गैस कम निकली |

भोपाल : 09/11/2023 : कुछ दिन पहले खाद विभाग की टीम को घरेलू सिलेंडर में कम गैस मिलने की शिकायत मिली थी, इस शिकायत के आधार पर खाद्द विभाग की टीम ने मंगलवार को चैकिंग के दौरान शाहपुरा त्रिलंगा स्थित सिद्धार्थ गैस एजेंसी के तीन लोडिंग ऑटो को परवलिया थाने के सामने रोका,  जब उसमें रखे सिलेंडरों में से 7 सिलेंडरों का वजन किया गया तो उसमें तीन-तीन किलो गैस कम निकली | ये सिलेंडर खाद्द और नापतौल अमले ने जब्त कर लिए हैं | इस कार्रवाई के बाद टीम गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंची, जहां स्टॉक और सिलेंडरों की जांच की गई तो 43 घरेलू गैस सिलेंडर और 49 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं | टीम ने तीनों ऑटो को भी जब्त कर लिया है | जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार का कहना है कि कोई भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेते समय उसका वजन अवश्य करवा लें | यदि एजेंसी का कोई कर्मचारी वजन करने से मना करता है, तो उसकी शिकायत नापतौल और कलेक्टोरेट की खाद्द शाखा में दर्ज करवा सकते हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com