ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर-निगम के 1400 वाहनों में डीजल सप्लाई की मॉनिटरिंग अब होगी क्यूआर कोड के माध्यम से, पर्ची सिस्टम बंद |

भोपाल : 11/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  तंगहाली से गुज़र रहे नगर-निगम ने वाहनों के डीजल और मेंटेनेंस पर हर महीने खर्च होने वाले डेढ़ करोड़ रू. को बचाने के लिए एक प्लान तैयार किया है | इस प्लान से नगर-निगम में डीजल और मेंटेनेंस पर होने वाली धांधली से भी बचाव होगा | भोपाल नगर-निगम के पास अभी 1400 वाहन हैं, इन वाहनों में ईंधन पर हर महीने निगम के 26 लाख रु. रोजाना और करीब 7 करोड़ रु. महीना खर्च होते हैं |  लेकिन अब निगम के 1400 वाहनों की डीजल सप्लाई व मेंटेनेंस की मॉनिटरिंग क्यूआर कोड से होगी | किसी भी वाहन में निगम के पंप से डीजल डलेगा, तो उसे पहले क्यूआर कोड स्कैन करना होगा ये कोड हर वाहन में लगा रहेगा | स्कैन करते ही उस वाहन में दिए गए डीजल की एंट्री खुद ब खुद हो जाएगी | जिससे डीजल में होने वाली धांधली पर लगाम लगेगी | इससे पहले ये पूरा सिस्टम पर्ची से चलता था, दिनभर वाहनों में हुई डीजल सप्लाई की पर्ची के माध्यम से शाम को लॉगबुक मेंटेन की जाती थी | नगर-निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए ने बताया कि पहले चरण में क्यूआर कोड से सिर्फ डीजल सप्लाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं | इससे डीजल की कुल खपत पता चलेगी और रोजाना की लॉगबुक भी मेंटेन होगी | दूसरे चरण में क्यूआर कोड से वाहनों का माइलेज और मेंटेनेंस का डेटा भी नज़र आने लगेगा | किस वाहन में कितना डीजल कब डला अपने माइलेज के आधार पर वह वाहन कितना चला और उसे मेंटेनेंस के लिए कब-कब वर्कशॉप तक पहुंचाया गया ये सब क्यूआर कोड से पता चलेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com