ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नॉन सीयूईटी की सीटें भरने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को करना पड़ रही मशक्कत नॉन सीयूईटी में सारे विभाग व कोर्सेस को सीयूईटी में किया जाएगा

भोपाल : 11/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )   देवी अहिल्या विवि में पिछले दो साल से नॉन सीयूईटी कोर्सेस की आधी सीटें भी नहीं भर पा रही हैं | 2022 में 55% सीटें खाली रह गई थीं | जबकि 2023 में 54% सीटें खाली रह गई थी, स्थिति यह है कि कौशल विकास केंद्र में चल रहे बीवोक - एमवोक के सारे कोर्स की सीटें 50% तक घटानी पड़ी | जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, उन्हें भी सीधे पहुँचकर एडमिशन लेने की अनुमति दे दी गई थी | फिर भी सीटें नहीं भर पाई | एमबीए एग्जीक्यूटिव जैसे अहम दो वर्षीय कोर्स की भी पूरी 100 सीटें भरने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को कड़ी मेहनत करना पड़ी थी | लेकिन अब इसमें बदलाव किए गए हैं, नॉन सीयूईटी में सारे विभाग व कोर्सेस को अब सीयूईटी में शामिल किया जाएगा | इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी | पीजी के साथ ही सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं | 23 विभागों में चल रहे विभिन्न कोर्स में एडमिशन इसी प्रक्रिया से होते हैं | 2023 में नॉन सीयूईटी में 75 से अधिक कोर्स हैं | इसके लिए सभी विभाग के अध्यक्षों से लिखित सहमति ली जाएगी | डीएविवि प्रशासन इसका मन बना चुका है | जल्द ही विभाग के अध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा | उम्मीद है कि अधिकतर अध्यक्ष सहमति जताएंगे | जिनकी सहमति नहीं मिलेगी, उन विभागों को नॉन सीयूईटी में ही रखा जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com