ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डेढ़ करोड़ की चपत लगाने वाला श्रीधी मिल्क फूड्स कंपनी का कैशियर पुलकित पाराशर पुलिस हिरासत में |

मंडीदीप : 13/11/2023 : सतलापुर स्थित श्रीधी मिल्क फूड्स कंपनी में डेढ़ करोड़ की हेरा फेरी करने वाले कैशियर पुलकित पाराशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पुलकित ने कंपनी की गबन की गई राशि को मकान, प्लॉंट, गाड़ी खरीदने के अलावा शेयर मार्केट में भी लगाया है | श्रीधी मिल्क कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर चीकू खंडेलवाल ने बताया कि पुलकित उनका सबसे विश्वास पात्र कर्मचारी था | वह लंबे समय से कंपनी में कार्यरत था | उसकी ईमानदारी देखकर उसे सुपरवाइज़र से कैशियर का पद दिया गया था | लेकिन उसने इस पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है | उसने अपनी ज़िम्मेदारी सही ठंग से नहीं निभाई, और कंपनी की डेढ़ करोड़ की राशि हजम कर ली | इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के डायरेक्टर ने बैंक से राशि ट्रांसफर कराना चाही तो बैंक में राशि कम जमा होना पाया | इसका पता करने के लिए कंपनी ने अपने स्तर पर ऑडिट कराया, जिसमें डेढ़ करोड़ की राशि की हेराफेरी सामने आई | डायरेक्टर ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई | पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कैशियर को हिरासत में ले लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com