ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
16 वर्षीय छात्र स्कूल जाते समय आग से झुलसा मदद के लिए निशातपुरा स्टेशन पहुंचा, लोगों ने हमीदिया पहुंचाया जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत |

भोपाल : 13/11/2023 :( नुजहत सुल्तान) कल्याण नगर छोला मंदिर के पास रहने वाला 10वीं कक्षा का छात्र 16 वर्षीय तरुण साहू पिता अशोक साहू इलाक़े के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था | परिवार में उसकी मां और दो बड़े भाई हैं, पिता का निधन हो चुका है | सबसे बड़ा भाई अभिषेक ऑटो चलाकर घर का खर्चा चलाता है | मंगलवार 7 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे तरुण घर से स्कूल जाने के लिए निकला था | लेकिन तरुण स्कूल नहीं पहुंचा, रास्ते में वह आग की चपेट में आ गया और मदद के लिए वह चिल्लाता हुआ निशातपुरा स्टेशन पहुंचा | वहाँ गोदाम में काम कर रहे लोगों की नज़र उस पर पड़ी तो किसी तरह आग बुझाकर तुरंत एंबुलेंस से तरुण को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया | तरुण ने एंबुलेंस कर्मचारियों को अपने बड़े  भाई का नंबर दे दिया था | भाई मौके पर पहुंचा और तरुण को अस्पताल लेकर गया | तरुण 70 प्रतिशत झुलस चुका था, उसका चार दिन इलाज चला शुक्रवार शनिवार की रात तरुण की सांसे थम गईं | डॉक्टरों ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया | छात्र करंट से कैसे झुलसा इस मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ है, पुलिस आशंका जता रही है कि उसे पटरी किनारे लगी किसी डीपी से करंट लगा होगा | जिसके बाद वह बचने के लिए भागा होगा | हालांकि तरुण ने अपना स्कूल बैग कहाँ रखा था, इसका पता अभी नहीं चला है, घटनास्थल पर तरुण के जले हुए जूते और ड्रेस मिली है | पुलिस इस पूरी घटना की गंभीरता से जांच कर रही है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com