ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लव मैरिज करने वाली दंपत्ति ने की अत्महत्या, पत्नी ने खाया जहर पति ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच |

भोपाल : 13/11/2023 : नीरजा नगर में रहने वाली एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी, दीपावली से एक दिन पहले की आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है | दरअसल, अंकित तिवारी और उसकी पत्नी तनु तिवारी नीरजा नगर में एक किराए के कमरे में रहते थे अंकित मारवाड़ी रोड पर एक केटरर्स के यहां काम करता था | दोनों ने लव मैरिज की थी, शनिवार की सुबह जब अंकित काम से वापस घर लौटा तो पत्नी तनु बेसुध हालत में मिली अंकित ने तुरंत अपने दोस्तों को कॉल कर बताया कि तनु ने जहर खा लिया है, वह बेसुध पड़ी है | दोस्त जब घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था | बहुत देर के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दोपहर 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर देखा बाथरूम में अंकित फंदे पर लटका था, अंकित को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया और पत्नी को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया | पुलिस को अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, बताया गया है कि अंकित के माता पिता सेमरा, अशोका गार्डन में रहते हैं, लेकिन अब तक उनका पता पुलिस को नहीं मिला है | पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है, पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिए हैं | परिजन व दोस्तों के बयान होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com