ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गिन्नौरी इलाक़े की सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण के चलते और आर्च ब्रिज पर बाइक रेसिंग के कारण लोग हो रहे परेशान, वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं |

भोपाल : 14/11/2023 : पुराने शहर के गिन्नौरी इलाक़े में मुख्य सड़क पर यातायात का अधिक दबाव रहता है | सड़क के आसपास वाहन खड़े होने के कारण सड़क सिमटती जा रही है | लोगों ने स्थायी रूप से अपने वाहन खड़े कर रखे हैं, वहीं अधिकतर दुकानदारों ने अपना सामान अपनी दुकानों के सामने रखा है | ऐसे में रोड पर अक्सर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं | ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए यहां आर्च ब्रिज का निर्माण किया गया था, ताकि लोगों को परेशानी न हो, इसके बाद भी यातायात का दबाव कम नहीं हो रहा है | साथ ही वाहनों की तेज़ गति पर नियंत्रण नहीं होने से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं | इस रोड पर दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण युवा वर्ग द्वारा वाहनों को तेज़ रफ्तार से चलाना है | इन्हें न तो अपनी जान की फिक्र है, और न ही दूसरों की जान की | यहां शाम के समय बाइक रेसर स्टंट करते हुए रेसिंग करते हुए दिखाई देते हैं | इस दौरान  हादसे होने के बाद भी पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं है | जिम्मेदार सरकारी अफसरों द्वारा यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाना तो दूर स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाए गए हैं | यहां वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रहा है | लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवाओं की टोलियां गिन्नौरी रोड से ही तेज़ रफ्तार में वाहन चलाते हुए आर्च ब्रिज तक पहुंचती हैं | ऐसे में सड़क पर मौजूद लोग घबराकर किनारे हो जाते हैं | यहां के लोगों का कहना है कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभी तक कोई कम नहीं हुआ है | आर्च ब्रिज बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक खराब हो गई है | ट्रैफिक पुलिस और नगर-निगम को मिलकर अतिक्रमण हटाने के साथ ही बाइकर्स पर भी कार्रवाई करना चाहिए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com