ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीएलओ की लापरवाही के चलते कल होने वाले मतदान के लिए कई वोटर्स तक नहीं पहुंची अब तक मतदाता पर्चियां |

भोपाल : 16/11/2023 :  विधानसभा चुनाव में सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं, इसके बाद भी अब तक हजारों वोटर्स के पास वोट डालने वाली पर्ची नहीं पहुंची है |  इस कारण वोटर्स को पोलिंग बूथ पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | बीएलओ तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी जिले की सातों विधानसभा सीटों के 20 लाख 86 हज़ार 231 वोटर्स को वोटर्स इन्फार्मेशन स्लिप नहीं बांट पाए हैं | बीएलओ का कहा है कि उनको वोटर इन्फार्मेशन स्लिप देर से मिली है | कोलार इलाक़े की आशीर्वाद कॉलोनी में रहने वाली सावित्री बाई ने बताया कि पिछले पांच साल से वह यहाँ रह रही हैं | चुनाव के समय हमेशा पोलिंग बूथ पर जाकर हमें परेशान होना पड़ता है, एक बार भी यहाँ सरकारी तौर पर पर्ची नहीं आई है | और भी कई लोगों ने पर्ची न आने की शिकायत की है | नरेला, उत्तर और मध्य क्षेत्र के कई मतदान केंद्रो पर बीएलओ ने पर्चियां ही नहीं बांटी हैं | इसी तरह मध्य और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रो के मतदाताओं को बीएलओ ने पर्चियां नहीं बांटी हैं, ऐसे में मतदान प्रतिशत गिरने की आशंका है | मतदाताओं को वोट डालने में दिक्कत होगी, वोटिंग वाले दिन उन्हें पोलिंग बूथ पर अपना नाम खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com