ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कभी अच्छे दोस्त रहे प्रियंका व सिंधिया में जुबानी जंग, दोनों ने एक दूसरे को बुरा भला कहा |

भोपाल : 16/11/2023 : राजनीति में अभी भी सरगर्मी बरकरार है विधानसभा चुनाव के दो दिन पहले हुई दतिया और सीधी में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को खूब खरी खोटी सुनाई |  प्रियंका गांधी और सिंधिया किसी जमाने में अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों एक दूसरे के खानदान वालों के बारे में भी बुरा भला कहने से नहीं चूक रहे हैं | ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों ने एक दूसरे के खानदान को अपनी बहस में शामिल किया है | प्रियंका ने कहा कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बखूबी निभाया है | ग्वालियर-चंबल के लोगों के साथ विश्वासघात किया जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराकर धोखा दिया | आपकी पीठ में छुरा घोंपा | वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि वे हमेशा तकलीफ में रहते हैं और रोते रहते हैं | पीएम मोदी ने दुनियाभर के कायरों को अपनी पार्टी में ले लिया है | प्रियंका ने कहा कि उन्होने सिंधिया के साथ उत्तरप्रदेश में काम किया | कद में भले ही छोटे है पर आहंकार में बहुत बड़े हैं | उन्होने कहा कि मुझे महाराज कहने की आदत नही लेकिन वहाँ जो भी आता उन्हें महाराज कहता था | लोग कहते थे दीदी क्या करें महाराज कहे बिना तो कोई काम भी नहीं होता है | प्रियंका ने तंज़िया लहजे में कहा कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है | सरकार गिराकर और धोखा देकर | प्रियंका ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में कहा कि शिवराज एक्टिंग में तो अमिताभ बच्चन को भी मात देते हैं, लेकिन काम की बात के समय शिवराज असरानी के किरदार में आ जाते हैं | वहीं सिंधिया ने भी प्रियंका पर निशाना साधा उन्होने कहा कि प्रियंका तो पार्ट टाइम नेत्री हैं, उनमें दो परंपराओं के फर्क को समझने की क्षमता नहीं है | सिंधिया ने कहा कि कद भले ही मेरा छोटा है लेकिन काबिलियत है मुझमें | काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले खुद आईने में झांक लें | भ्रष्टाचारियों और वादाखिलाफ़ियों को बार-बार सिंधिया परिवार ने बदला है | अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को ग्वालियर चंबा कहने वाली प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी | उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाजा भी लग गया | सिंधिया ने कहा कि जनता से अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का उत्तर 17 नवंबर को अपना मतदान करके दें, और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com