ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता अनस पठान को डंडों से किया घायल, सिर में आए 7 टांके, आरोपी धमकी देकर हुए फरार |

भोपाल : 16/11/2023 :( अजरा सुल्तान )  अरेरा कॉलोनी निवासी अनस पठान दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस के उम्मीदवार पीसी शर्मा के समर्थक हैं | पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू सक्सेना के समर्थक गिरीश श्रीमाली से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है | बुधवार शाम के समय करीब 5 बजे के समय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनस खड़े हुए थे, तभी उनके साथ वारदात हुई | पीसीसी के बाहर गिरीश श्रीमाली और उसके तीन चार साथी स्कूटर से आए और आते ही उन लोगों ने अनस पर डंडों से वार कर दिया | उन्होने ये कहते हुए वार किया कि तूने मोनू सक्सेना को गाली क्यों दी ? अनस कुछ बोल पाते इससे पहले ही उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी | अनस बचने के लिए दौड़कर पीसीसी में बने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह के कमरे में पहुंचे, आरोपी यहाँ भी आ गए और मारपीट करते रहे | इसी दौरान एक डंडा अनस के सिर पर लगा जिससे उनके सिर से खून बहने लगा और उनके चेहरे पर भी चोट आई है | उन्हें बचाने के लिए अनस के साथी साहिल आए तो वो भी घायल हो गए | वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए | वारदात के बाद खून से लथपथ अनस को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया | अनस के सिर में 7 टांके लगे हैं | अनस की शिकायत पर पुलिस ने गिरीश श्रीमाली व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली ग्लौच और धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com