ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
बिना अनुमति शराब पिलाने का कारोबार करने वाले रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की कार्रवाई |

भोपाल : 17/11/2023 : राजधानी के रेस्टोरेंट व ढाबों पर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कई बार आबकारी विभाग कार्रवाई कर चुका है | बावजूद इसके बिना अनुमति शराब परोसने की रिवायत लगातार जारी है | शहर में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है |  लेकिन अवैध शराब के मामले में अब तक आरोपी के खिलाफ सिर्फ एक ही बड़ी कार्रवाई हो सकी है | यही कारण है कि इस कारोबार से जुड़े लोगों में कोई खौफ दिखाई नहीं देता है | बीते 48 घंटों के भीतर आबकारी टीम ने रातीबढ़ इलाक़े में मंगलवार – बुधवार की रात दबिश देकर अबव एंड बियोंड पर कार्रवाई की  यहाँ पर बिना अनुमति शराब पिलाई जा रही थी | इसके अलावा भी दूसरे इलाकों में दबिश देकर कार्रवाई की गई है | इस मामले में 18 लोगों पर कार्रवाई की गई, हालांकि सिर्फ युवकों के ही प्रकरण बनाए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com