ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पति को चकमा देकर शादी के तीन माह बाद पत्नी ज्वेलरी, लाखों का कैश व तीन मोबाइल लेकर हुई गायब |

इंदौर : 17/11/2023 : बाणगंगा के शिवकंठ नगर में रहने वाले एक युवक के साथ शादी के नाम पर हुई ठगी | ठगी करने वाली उसकी पत्नी अपनी 13 साल की बेटी को लेकर शादी के तीन महीने बाद ही घर साफ कर हुई फरार | पीड़ित युवक जितेंद्र वर्मा की पत्नी अपने साथ ज्वेलरी, लाखों का कैश और तीन मोबाइल भी ले गई | जितेंद्र ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन चुनाव का बहाना बनाकर पुलिस ने उनसे कहा 20 नवंबर के बाद आना | इसके बाद जितेंद्र लुटेरी पत्नी को ढूंढने के लिए बाइक से निकले, वह 1800 किमी बाइक चलाकर भोपाल, जबलपुर, नागदा, अजनौद और रतलाम जैसे शहरों में बाइक से घूमा लेकिन पत्नी कहीं नहीं मिली | जितेंद्र ज्योति की नानी व सहेली के घर भी गया, लेकिन उनके यहाँ भी पत्नी नहीं मिली | जितेंद्र थक हारकर इंदौर वापस आ गया | जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पत्नी जो मोबाइल ले गई है उससे वह कई लोगों को पैसा दे चुकी है | 1 लाख से अधिक पैसा उसने भोपाल के ही एक व्यक्ति को दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com