ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फैशन डिजाइनिंग कर रही छात्रा की मौत |

भोपाल : 17/11/2023 : टीटी नगर स्थित चक्की चौराहा के पास अंजली कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 21 साल की दर्शिता श्रीवास्तव एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी | और उसके साथ ही फैशन डिजाइनिंग की छात्रा थी | सुबह करीब 10 बजे वह ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रही थी, और उनकी मां पूजा घर की साफ सफाई कर रही थीं | उनके घर में कई सालों से आ रहे झागरिया के 11 मुखी मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी भी थे |  दर्शिता की मां जब कमरे में दर्शिता को बुलाने पहुंची तो देखा वो अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी है | मां ने तुरंत पुजारी और पड़ोसियों को बुलाया | दर्शिता को जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पोस्ट मार्टम करने पर उसके गले पर निशान पाए गए हैं | पुलिस ने जब उसके कमरे की तलाशी ली तो ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे पता लगे कि उसने फांसी लगाकर जान दी है | पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है | पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है, उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com