ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार विश्वास सारंग व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद |

भोपाल : 18/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में नरेला सीट को छोड़कर बाकी सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ है | नरेला में नवीन नगर स्थित हिन्द कॉन्वेंट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार विश्वास सारंग वहां पहुंचे तो उनकी झड़प कांग्रेस कार्यकर्ताओं से होने लगी | दरअसल जब सारंग पोलिंग बूथ से बाहर निकल रहे थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बारे में कुछ बोल दिया था, जिस कारण सारंग को गुस्सा आया और वह युवक पर बरस पड़े | सारंग के साथ हुई बहसबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सारंग के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई | सारंग का कहना है कि, कांग्रेस कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवा रहे हैं | जब मेने इसे रोकना चाहा तो विवाद हो गया | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, कुछ ही देर में पोलिंग बूथ के आसपास करीब 50 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com