ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष कलावती लोधी के पति पर आरोप कहा भाजपा को वोट देने पर ही मिलेगा पानी |

अशोक नगर : अशोक नगर जिले के मुंगावली विस के नयाखेड़ा गांव में चुनाव होने के बाद ग्रामीण डरे हुए है | उनके डरने की    वजह पानी है | कुछ वक़्त पहले ही गांव में पानी की समस्या दूर करने के लिए पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा नेता की जमीन पर 4 महीने पहले सरकारी पैसों से ट्यूबवेल खुदवाया था | और अब जबकि वोटिंग हो चुकी है तो भाजपा मंडल की नेता कलावती लोधी पर आरोप है कि उनके पति

कप्तान सिंह ने भाजपा को वोट नही देने वाले ग्रामीणों को सरकारी ट्यूबवेल से पानी भरने से मना कर दिया | और भाजपा को वोट देने की बात कहने वालों को ही पानी दिया जा रहा है | और बाकी लोगों को पाने नही दिया जा रहा | दूसरी तरफ भाजपा नेता कलावती के पति का कहना है कि मैने अपने निजी पैसों से बोर करवाया और मोटर लगवाई | मैने किसी को भी पानी देने से मना नही किया | मेरे ऊपर ये  गलत आरोप लगाया जा रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com