ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेलवे अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरा, प्रबंधन ने मामले को छिपाने का किया प्रयास |

भोपाल : 23/11/2023 : रेलवे हॉस्पिटल वर्तमान समय में करीब 80 बेड का है, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रेनोवेशन के बाद इसके 150 बेड तक होने की संभावना है | इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे ज़ोन स्तर पर प्रयास चल रहे हैं | कोरोना संक्रमण काल के बाद से यह काम चल रहा है | लेटलतीफी के साथ चल रहा निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है | इस दौरान ही इस हॉस्पिटल की बिल्डिंग की छत की सीलिंग दो बार गिर चुकी है | हॉस्पिटल की बिल्डिंग का रेनोवेशन और कुछ हिस्से के विस्तार का काम चल रहा है | गनीमत रही कि सीलिंग गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है  अस्पताल प्रबंधन ने तो इस मामले को छिपाने का प्रयास भी किया, लेकिन मामला सामने आ ही गया | अब इस मामले की लीपा पोती की जा रही है | जहां सीलिंग गिरी वहां मरीजों का वेटिंग एरिया है, और कुर्सियां लगी हैं | यह एक संयोग था कि छत के बीच के हिस्से की सीलिंग गिरने के समय मरीज कुर्सियों पर नहीं बैठे थे | ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग से लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com