ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राहुल की टिप्पणी पर शिवराज और कमलनाथ के बीच फिर छिड़ी बहस | शिवराज ने कहा राहुल राष्ट्रीय शर्म, कमलनाथ ने शिवराज के घोटाले गिनाए |

भोपाल : 23/11/2023 : अभी तक तो चुनावी माहौल के चलते राजनीति में बहस बाजी का दौर चल रहा था, लेकिन अब चुनाव हो जाने के बाद भी तीरंदाज़ी बंद नहीं हुई है | कभी शिवराज तो कभी कमलनाथ एक दूसरे को बुरा भला कहते हुए नज़र आ रहे हैं | राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद भाजपा और शिवराज के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है | बुधवार को राजस्थान में चुनावी सभाओं में भी राहुल गांधी के बारे में शिवराज ने अभद्र शब्द इस्तेमाल किए | राहुल को राष्ट्रीय शर्म तक कह दिया | शिवराज ने कहा कि मोदी जी राष्ट्रीय गौरव हैं और राहुल राष्ट्रीय शर्म हैं | मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं, करोड़ों भारतियों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं, मोदी जी ने लोगों की जिंदगी बदली है, चाहे किसान सम्मान निधि हो या फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो | शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी के विरोध में विवदेष से इतने भरे हैं कि उन्होने देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त की, लोगों की आँखों में आँसू थे, और वे आनंद मना रहे थे कि मोदी जी गए, तो भारत मैच हार गया | ये मति हरने वाला मामला है |  गहलोत सरकार साढ़े चार साल रिसॉर्ट में ही रही और अंतिम 6 महीने में निकलकर आए अशोक गहलोत अब झूठे वादे कर रहे हैं | शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी अब मप्र में आपको कोई नही सुन रहा तो आप राजस्थान जाकर अपनी झूठ की मशीन को चला रहे हैं | आप राजस्थान को बताइए कि मप्र को आपने घोटालों में नंबर वन बना दिया है | महिला अत्याचार में नंबर वन, आदिवासी अत्याचार में नंबर वन, और बेरोजगारी में भी नंबर वन बना दिया | आप अपनी उपलब्धियां सुनाइए कि कैसे आपने डंपर घोटाला किया, व्यपंम घोटाला किया, महाकाल लोक घोटाला किया, पटवारी और आरक्षक भर्ती घोटाला किया, अब आपकी बातों पर न मप्र की जनता भरोसा करती है और न ही राजस्थान की जनता आपको सुनने में अपना समय बर्बाद करेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com