ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन बार ड्रिलिंग रुकने से टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए बढ़ी मुश्किलें |

उत्तरकाशी : 24/11/2023 : उत्तराखंड की सिलक्यारा – डंडालगांव टनल में फंसे 41 मजदूरों की मुश्किलें उस समय और अधिक बढ़ गईं जब रेसक्यू ऑपरेशन के 12वें दिन गुरुवार को अमेरिकी ऑगर ड्रिल मशीन तीन बार रोकनी पड़ी | दरअसल ड्रिलिंग के दौरान तेज़ कंपन होने से मशीन का प्लेटफार्म धंस गया | इसके बाद ड्रिलिंग शुक्रवार सुबह शुरू करना तय हुआ है | बुधवार को भी ड्रिलिंग के ज़रिए मलबे में डाले जा रहे पाइप में प्लेट्स, रॉड और बड़े बड़े पत्थरों ने रास्ता रोक दिया था | उस समय पाइप का मुहाना मजदूरों से महज एक मिनट की दूरी पर था | लेकिन मलबे के बार बार गिरने के कारण ये दूरी बढ़कर 12 मी. तक हो गई थी | जब गुरुवार सुबह ड्रिलिंग शुरू हुई तो मशीन खराब हो गई | फिर हेलिकॉप्टर के ज़रिए दिल्ली से 7 एक्सपर्ट बुलाए गए | जिन्होने मशीन सुधारी | तो शाम को उसका प्लेटफार्म धंस गया | इसके बाद रेसक्यू रोक दिया गया | ड्रिलिंग रुकने के बाद दोबारा शुरू करने में 2 घंटे लगते हैं, अभी मलबे में 6-6 पाइप डाले जाने हैं | पहले हमें कुल 57 पाइप धकेलने थे, अब रास्ता बढ़ गया है | मलबे में 45 मीटर का रास्ता बन गया है, जवान पाइप में इतने अंदर तक कई बार जा चुके हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com