ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर-निगम व सरकारी एजेंसियों के 15 साल पुराने वाहनों को छोड़कर निजी कमर्शियल वाहनों से पीयूसी जांच के नाम पर एक दिन में ढाई लाख के करीब जुर्माना वसूला |

भोपाल : 25/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर की हवा को दूषित होने से बचाने के लिए प्रशासन की टीम ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुधारने के लिए वाहनों की जांच करना शुरू किया | दो दिन पहले शुरू हुई पीयूसी जांच महज निजी कमर्शियल वाहनों पर ही जारी रही | दरअसल, यह वाहन अधिक पुराने हो जाने के बाद काला धुआँ छोड़ते हैं, जिससे शहर का वातावरण दूषित होता है | वाहनों से निकलने वाले धुएं से अधिक वायु प्रदूषण फैलता है | शहर की आबोहवा को दुरुस्त रखने के लिए पीसीबी और प्रशासन की टीमों ने पीयूसी जांच के नाम पर 69 कमर्शियल वाहनों से ढाई लाख के करीब जुर्माना वसूला है | लेकिन यह कार्रवाई सिर्फ आम जनता पर ही की गई, जबकि नगर-निगम के पास 243 वाहन व सरकारी एजेंसियों के 15 साल पुराने करीब 300 वाहन बिना जांच किए ही शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं | निगम कर्मचारियों की बढ़ती लापरवाही भी शहर के वातवर्ण को दूषित करने में पीछे नहीं है | नगर-निगम के सफाई कर्मचारी ही सुबह के समय कचरा इकट्ठा कर जला देते हैं | लेकिन यही काम आम लोगों के करने पर निगम उनसे स्पॉट फाइन वसूलता है | अब सवाल ये उठता है कि जब नगर-निगम ही नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो फिर आम जनता से क्यों जुर्माना वसूला जाता है ? लेकिन इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com