ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अमानत में खयानत करने वाले प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ 70 लाख रु. हजम करने का आरोप |

भोपाल : 25/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  सर्राफा चौक के प्रियंका ज्वेलर्स ने कई लोगों के गिरवी रखे हुए जेवर और जेवर बनने दी गई रकम हजम कर ली, और अब कुछ दिनों से लगातार दुकान व मोबाइल बंद है | लोग दुकान के चक्कर काट रहे हैं, परेशान होकर 64 लोगों ने पुलिस में शिकायत की, तब पुलिस ने मामले को जांच में लिया | लेकिन अभी तक ज्वेलर्स का पता नहीं चल पाया है, तीन दिन चली जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रियंका ज्वेलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है | प्रियंका ज्वेलर्स का संचालन अंकित उर्फ राहुल रस्तोगी और प्रतीक रस्तोगी करते हैं | एक महिला ने बताया कि प्रियंका ज्वेलर्स वालों को पैंडल बनवाने के लिए सोना जमा करवाया था, जिसकी कीमत 1 लाख 45 हज़ार रु. थी | जब महिला अपना पैंडल लेने ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची, तो दुकान पर ताला लगा हुआ मिला | उन्हें वहाँ और भी कई लोग मिले जिनका सोना और पैसा लेकर दोनों भाई फरार हैं | इन दोनों भाइयों ने 64 लोगों से 70 लाख रु. की धोखाधड़ी की है | पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच कर रही है, पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुँच जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com