ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल के ट्रैफिक थाने में चारों तरफ बिखरे पड़े टूटे हुए बेरिकेड्स ट्रैफिक पुलिस के अफसर कर रहे अनदेखी |

भोपाल : 25/11/2023 : शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे बना ट्रैफिक थाना दिनोंदिन कबाड़खाना बनता जा रहा है | यहां आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इसका कारण है यहाँ बड़ी जगह में टूटे हुए बेरिकेड्स और पुराने वाहनों का जमा होना | ऐसे हालात यहां बीते 10 साल से लगातार देखे जा रहे हैं | अब ट्रैफिक थाने की सूरत कबाड़ख़ाने की तरह ही नजर आ रही है | इसके अलावा 2013 में बने यातायात पार्क में भी कुछ इसी तरह का नज़ारा देखने को मिलता है | यातायात पार्क के अधिकांश हिस्से में भी कबाड़ ही भरा हुआ है | बचे हुए एरिया में वाहनों की पार्किंग की जा रही है | सीधे कहे तो एक तो जहां थाने में कबाड़ की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी और लोगों को ट्रैफिक रूल्स सिखाने के उद्देश्य से बना यातायात पार्क भी 9 साल से बंद पड़ा हुआ है | इस पार्क का नियमित मेंटेनेंस न होने के कारण पार्क में बदहाली बढ़ती गई | और अब आलम ये है कि यातायात पार्क भले ही बंद हो गया है, लेकिन पार्क के लोकार्पण के समय यहां लगाया गया बोर्ड अब भी सुरक्षित है | इधर ट्रैफिक पुलिस  के अफसर भी इसकी लंबे समय से अनदेखी कर रहे हैं | वे न तो यहाँ से बढ़ते कबाड़ को कम कर पा रहे हैं, और न ही बंद पड़े यातायात पार्क को दोबारा चालू करा रहे हैं | अफसरों का कहना है कि अभी इस काम के लिए बजट नहीं है, जैसे ही बजट मिलेगा सभी अव्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com