ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल में अस्थमा एवं सांस के मरीजों के लिए लगी पीएफटी मशीन |

भोपाल : 25/11/2023 :( अजरा सुल्तान )  दूषित हवा के कारण वर्तमान में प्रदूषण तेज़ी से बढ़ रहा है | जिसके चलते लोगों में सांस संबंधी अनेक बीमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं | जो कि एक बड़ी समस्या बनती जा रही है | जैसे कि अस्थमा सीओपीडी और सांस संबंधी बीमारियों से मरीजों की सहायता करने के लिए जेपी अस्पताल में (पीएफटी) जांच पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की सुविधा शुरू की गई | क्योंकि जिस तरह मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, तो यह सुविधा बहुत फायदेमंद साबित होगी | पीएफटी मशीन से लंग्स के हवा को अंदर लेने और बाहर छोड़ने के साथ ऑक्सीज़न को सोखने की क्षमता का पता चलता है | जिससे डॉक्टर भी सांस की बीमारी से ग्रस्त  मरीजों की स्थिति का पता लगा सकते हैं | जेपी अस्पताल में चेस्ट फिजीशियन की नियुक्ति भी की गई है | जिसके बाद से मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ गई है | पहले 15 से 20 तक थी, लेकिन अब 20 से 30 तक हो गई है | इसी वजह से पहले अस्पताल का वार्ड 6 बेड का जो पहले 60 फीसदी भरता था, अब सभी बेड भरे हुए हैं | और मरीजों को इस सुविधा का पूरा लाभ मिल रहा है, एवं सही इलाज भी किया जा रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com