ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिजली के ट्रांसफॉर्मर वाहन चालकों के लिए बने परेशानी का सबब, निगम कर रहा अनदेखी |

भोपाल : 27/11/2023 :( नुजहत सुल्तान )  संत हिरदाराम नगर मल्टीलेवल पार्किंग तक बिजली के ट्रांसफॉर्मर के कारण वाहनों का वहां तक पहुँचना दूभर हो रहा है, वाहन चालक करीब 5 सालों से इसी तरह परेशान हो रहे हैं | चार पहिया और दो पहिया वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड को लोकार्पण के समय वन – वे बना दिया गया था | जिसके लिए यहाँ बोर्ड भी लगाए गए थे, लेकिन यह बोर्ड भी यहाँ बनी दुकानों के बाहर रखे सामान से ढंक दिए जाते हैं | जिसके चलते वाहन चालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इसी जगह खाने पीने के ठेले भी दिनभर लगते हैं, इनके कारण भी यहां बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है | वहीं बिजली के ट्रांसफॉर्मर से भी वाहन चालक परेशान हैं | नगर-निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले 5 सालों से इसी तरह की दिक्कत पेश आती रही है, लेकिन नगर-निगम के अफसर सिर्फ इन्हें हटाने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है | 5 साल से न तो यहां अतिक्रमण हटाया गया है और न ही ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किए गए यही कारण है कि मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग हो ही नहीं पा रहा है | 16 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग तक न तो वाहन पहुंचना आसान हैं न ही निकालना | निगम के अफसरों की अनदेखी और मैदानी अमले की लापरवाही का ही नतीजा है कि पूरे शहर में सड़कों पर ही वाहनों की पार्किंग देखी जा रही है | सबसे अधिक परेशानी बाजार में खरीदी के लिए आने वाले बाहरी ग्राहकों को होती है | जो कि अक्सर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं | मल्टीलेवल के आसपास के हालात भी इससे ज़्यादा खराब हैं, यहां भी बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही की जा रही है | ट्रैफिक पुलिस के अफसर भी वाहन उठाने की कार्रवाई करने में पीछे हैं | जिसके कारण  अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com