ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड हुए पति की किडनी, लीवर दान कर तीन लोगों को दिया नया जीवन |

भोपाल : 27/11/2023 ( नुजहत सुल्तान ) : हर्षवर्धन नगर में रहने वाले 53 वर्षीय राजेश अवस्थी एमपी नगर में प्राइवेट नौकरी करते थे, वे हमेशा हेलमेट लगाते थे, लेकिन 24 नवंबर को पहली बार ऐसा हुआ था जो उन्होने हेलमेट नहीं पहना था और उसी दिन वह मोपेड लेकर निकले और प्लेटिनम प्लाज़ा पर हादसे का शिकार हो गए | राजेश के परिवार में पत्नी सुषमा और 16 साल का बेटा अक्षय है | सड़क हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था | ब्रेन डेड होने पर पत्नी ने अपने रिशतेदारों को पति की अंगदान की इच्छा के बारे में बताया | रिशतेदारों की सहमति से पत्नी ने दोनों किडनी, लीवर डोनेट किया | एक किडनी अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को और एक किडनी चिरायु अस्पताल में भर्ती मरीज को दी गई | लीवर बंसल अस्पताल में भर्ती मरीज को डोनेट किया गया है | राजेश के ब्रेन की शुरुआती सर्जरी की गई थी, फिर भी दो बार उन्हें हार्ट अटैक आया था इस कारण उनका हार्ट डोनेट नही किया गया | अंगदान के बाद राजेश की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई | इस दौरान अस्पताल के कॉरीडोर को फूलों से सजाया गया | बंसल अस्पताल ने मुश्किल घड़ी में अंगदान करने जैसा साहसिक निर्णय लेने के लिए परिजनों का सम्मान किया |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com