ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला |

शहडोल/भोपाल : 27/11/2023 : रेत का अवैध खनन करने वाले माफिया अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, रेत का अवैध खनन लगातार जारी है कई बार रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई भी की गई, लेकिन इन्हें न पुलिस का डर है न कार्रवाई का कोई असर बेखौफ ही रेत माफिया रेत का कारोबार कर रहे हैं | शहडोल के ब्यौहारी में शनिवार रात में ही गोपालपुर घाट पर पटवारी प्रसन्न सिंह को अवैध खनन रोकने भेज दिया, लेकिन उनके साथ न ही कोई पुलिस वाला था और न ही वन अमला | प्रसन्न सिंह सेना से रिटायर होने के बाद पटवारी बने थे, पिछले तीन दिनों से वह सोन नदी के घाटों पर रेत माफिया पर कार्रवाई कर रहे थे | शनिवार रात भी वह कार्रवाई करने घाट पर गए, उनके साथ तीन पटवारी साथी भी थे वे नदी के किनारे पहुंचे, इसी दौरान ट्रैक्टर आते दिखे तो प्रसन्न गाड़ी से उतरे और ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बिना रुके प्रसन्न के ऊपर ट्रैक्टर दौड़ा दिया पहिया सिर से गुज़र जाने से प्रसन्न की मौके पर ही मौत हो गई | साथियों ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन रातभर मृतक का शव वहीं पड़ा रहा | सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शुभम और ट्रैक्टर मालिक नारायण सिंह को हिरासत में ले लिया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com