ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बालाघाट में मतगणना में गड़बड़ी की आशंका के चलते कमलनाथ ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, एक नोडल अफसर सस्पेंड |

भोपाल : 28/11/2023 : चुनाव नतीजों से छह दिन पहले पोस्टल बैलेट पेपर से छेड़छाड़ का मामला सामने आते ही राजनीति में फिर हड़बड़ी मच गई | दरअसल, बालाघाट जिले के कर्मचारियों, दिव्यांगो, बुजुर्गों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाले हैं | जिन्हें ट्रेजरी में रखा गया है | लेकिन एक वायरल वीडियो में मतपत्रों को इकट्ठा करते दिख रहे कर्मचारियों पर कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है | वायरल वीडियो को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि ये सामान्य प्रक्रिया है | आयोग के अनुसार पोस्टल बैलेट के लिए बनाया गया स्थायी स्ट्रॉंग रूम रोज 3 बजे खुलता है | इस दौरान लिफाफे में बंद मतपत्रों को 50-50 के बंडल में जमा कर रखा जाता है | इसकी सूचना राजनीति दलों को भी दी गई है | सोमवार को भी यही काम किया जा रहा था, कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई कि पोस्टल बैलेट को फैला दिया गया है | और इसमें कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीईओ अनुपम राजन ने नोडल अधिकारी लालबर्रा के तहसीलदार हिम्मत सिंह को सस्पेंड कर दिया है | और जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा को जांच के आदेश भी दिए हैं | मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है | भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जानकारी मांगी है | अब इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे कोई भी गड़बड़ी सामने आती है तो दोषी पाए गए कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com