ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर के सामने मिट्टी पटकने पर हुआ विवाद, महिला सरपंच ने पति के साथ मिलकर बुजुर्ग की लाठी से पीट - पीटकर ली जान |

शिवपुरी : 28/11/2023 : करैरा के बासगढ़ गाँव में 85 वर्षीय बुजुर्ग को गाँव की महिला सरपंच ने अपने पति के साथ मिलकर इतना पीटा कि बुजुर्ग अपनी जान गवां बैठे | दरअसल, 85 वर्षीय शिव सिंह रावत घर के बाहर खड़े थे, बाहर रोड पर सरपंच प्रेमबाई और उसका पति मुरारीलाल मिट्टी डलवा रहे थे, बुजुर्ग के घर के सामने मिट्टी का ढेर लगाने से बुजुर्ग के बेटे ने मना किया कहा कि मेरे घर का दरवाजा बंद हो गया है मिट्टी एक तरफ लगा दो | इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया | महिला सरपंच उसके पति व अन्य साथियों ने धमकी देते हुए कहा कि हम तेरा दरवाजा बंदूक की नोक पर बंद कर देंगे और गालियां देने लगे | बुजुर्ग और पत्नी बीच में बोल पड़े तो लखन व प्रेमबाई ने उसका हाथ पकड़कर पटक दिया | और मारपीट कर दी | बुजुर्ग की लाठी फरसा से पिटाई कर दी व उन्हें उठाकर पटक दिया जिससे बुजुर्ग के सिर, कान के ऊपर व कमर सहित शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया | अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया | पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर सरपंच प्रेमबाई उसके पति सहित 6 आरोपियों पर मामल दर्ज कर लिया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com