ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कुत्तों का पेट भरने के लिए गायों की हत्या करने वाला गौ हत्यारा गिरफ्तार |

देवरी कला : 28/11/2023 : बंजरियाऊ की पहाड़ी पर बालकिशन नाथ नाम का युवक एक जानवर की जान लेकर दूसरे जानवर का भरता था पेट, वह गायों की बेरहमी से हत्या कर कुत्तों को खिलाता था | एक दिन जैतपुर पिपरिया में रहने वाले अरविंद सिंह राजपूत को रविवार शाम को सोमेश पाल और अनिल पाल ने बताया कि तुम्हारी गाय को बालकिशन नाथ पत्थरों से कुचल रहा है | यह घटना उन दोनों ने देखी, अरविंद राजपूत तुरंत खबर सुनकर बंजरियाऊ की पहाड़ी पर पहुंचे, तो उनकी गाय उन्हें लहू लुहान हालत में मृत मिली और उसके पास वह पत्थर भी खून से लथपथ मिला  जिनसे गाय को कुचला गया था | इस घटना की खबर अरविंद ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कहा रात हो गई सुबह जांच करेंगे | सुबह घटना की जानकारी गौ - सेवक पंडित रजनीश मिश्रा को मिली तब उन्होने पुलिस को बुलाया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर गाय का पोस्टमार्टम कराया | अरविंद राजपूत ने बताया कि बालकिशन पहले भी बहुत सी गायों की हत्या कर चुका है, लेकिन पुलिस ने एक गाय की हत्या का केस बनाकर आरोपी बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com